छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अमित शाह भी 22 को आएंगे छत्तीसगढ़, जांजगीर-चांपा के विकास यात्रा में होंगे शामिल

रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को एकात्म परिसर में सुबह 11 बजे से होगी। बैठक में हाल ही में 8-9 सितंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्य समिति में मिले निर्देशों व होमवर्क पर बात होगी। संगठन महामंत्री पवन साय ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश प्रवास का कार्यक्रम बदल गया है।

अब शाह 21 सितंबर को दो दिनी दौरे पर आ रहे हैं। वे अब 22 सितंबर को मोदी के जांजगीर दौरे में भी शामिल होंगे। पहले वे 29 सितंबर को आने वाले थे। शाह 21 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा और शक्ति केंद्रों के 21 हजार प्रभारियों व संयोजकों को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भाजपा के विधायकों का रिपोर्ट कार्ड, 41 विधानसभा सीटों में भाजपा की स्थिति को लेकर जानकारी देने के साथ चुनाव के लिए बनाई गई घोषणापत्र समिति के साथ अन्य समितियों की जानकारी रखी जाएगी। विधानसभा चुनाव के लिए मोदी एससी वोटों को साधने जांजगीर में बड़ी सभा भी लेंगे। विकास यात्रा में 22 सितंबर को जांजगीर-चांपा में शामिल होंगे।

यह भी देखे : बिलासपुर में हुई घटना की जांच, दोषियों पर होगी कार्यवाही– CM 

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471