Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: जम्मू काश्मीर में फंसे हैं छत्तीसगढ़ के मजदूर…VIDEO डाल शासन से लगाई मदद की गुहार…

कवर्धा। लॉकडाउन की मियाद बढऩे से उन मजदूरों के लिए भारी परेशानी का सबब बन गया है जो बाहर दूसरे प्रदेशों में फंसे हुए हैं। अभी भी प्रदेश के काफी संख्या में मजदूर बाहर फंसे हुए हैं। कवर्धा जिले के कुछ मजदूर जम्मू काश्मीर में फंसे हुए हैं। परेशान मजदूरों ने सोशल मीडिया में वीडियो डालकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और क्षेत्रीय विधायक ममता चंद्राकर से मदद की गुहार लगाए हैं।

कवर्धा जिला के लगभग चार सौ मजदूर लॉक डाऊन के चलते जम्मूकश्मीर में फंसे हुए हैं। ये सभी लोग मजदूरी करने कश्मीर गए हुए है जिनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।

ज्यादातर मजदूर पण्डरिया ब्लॉक के रहने वाले हैं वहीं अन्य मजदूर कवर्धा जिला के अलग-अलग गांव से हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर अपनी व्यथा सुनाई और लॉक डाऊन के चलते हो रहे परेशानी से अपने घर वापसी को लेकर मदद के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और क्षेत्रीय विधायक ममता चंद्राकर से मदद की गुहार लगाए हैं।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471