पढि़ए! एक लव स्टोरी ऐसी भी… भारतीय लड़का, इटली की लड़की, चीन में प्यार तो शादी कहां…

शादी को यादगार बनाने लोग कैसे-कैसे जतन करते हैं, ये तो सभी को पता है। चाहे अमीर हो या गरीब.. हर कोई अपनी शादी के पलों को कुछ हटेक बनाना चाहता है। आधुनिक तकनीकों के सहारे लोग वरमाला आसमान भी पहनाते हैं तो शाही शादियों का जश्न देखते ही बनता है। पर हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी लव स्टोरी के बारे में, जहां एक शादी ने पूरे विश्व को जोडऩे का प्रयास किया है।
जी हां… ऐसी ही शादी की है- तमिलनाडु के रहने वाले सुब्रमनी ने। उन्होंने इटेली की रहने वाली फ्लाविया से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। भारत में नागरकोईल में मंगलसूत्र पहनाकर और धूमधाम से शादी की।
अब जानते हैं- दोनों की लव स्टोरी के बारे में। सुब्रमनी पेशे से इंजीनियर है, जो चीन की एक भारतीय सॉफ्टवेयर फर्म में काम करता है। सुब्रमनी की मुलाकात इटली की रहने वाली फ्लाविया ग्युलियनेली से चीन में ही एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई और धीरे-धीरे ये मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई। बता दें… फ्लाविया भी चीन में ही जॉब करती हैं। फिर क्या था, सुब्रमनी ने फैसला लिया कि दोनों शादी करेंगे और शादी एक मैरेज हॉल में होगी. रविवार को सुब्रमनी ने फ्लाविया को पारंपरिक संगीत के बीच मंगलसूत्र पहनाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी की. रिश्तेदारों ने भी पीले चावल डालकर दोनों को आशीर्वाद दिया।