गुजरात के राजकोट में 11 साल मासूम के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। 6 लोगों ने मासूम के साथ लगातार 9 महीनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके कारण पीडि़ता गर्भवती हो गई। दुष्कर्म की शिकार नाबालिग बच्ची ने अविकसित बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उसमें तीन बुजुर्ग व एक नाबालिग व एक नेत्रहीन में शामिल है।
जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक आरोपी नाबालिग बच्ची को घर के काम के लिए अक्सर अपने घर बुलाते थे और उसका रेप करते थे। पीडि़ता की मां को जब अपनी बेटी की आपबीती पता चली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने 13 मार्च को दो आरोपियों 67 वर्षीय नानजी जाविया और 60 वर्षीय अरविंद कुबावत को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि कुल छह लोगों ने अलग-अलग समय पर पीडि़ता को अपनी हवस का शिकार बनाया था। दोनों आरोपियों के बयान के आधार पर और उनकी निशानदेही पर नेत्रहीन विजानंद अहिर और एक 17 साल के नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 40 साल के विपुल चावड़ा और 61 वर्षीय गोविंद सकारिया को भी गिरफ्तार किया है। पीडि़ता की मां को अपनी बेटी के साथ हो रहे अनाचार का पता तब चला, जब वह गर्भवती हो गई।
यहाँ भी देखे – घुमाने का बहाना, पिलाई शराब किया बलात्कार, 45 साल की सजा
Add Comment