Breaking Newsदेश -विदेशसियासत

भाजपा-आरएसएस का है लोगों को लड़ाने का काम : राहुल….

जोरहाट। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश में नफरत फैलाते हैं, धर्म के आधार पर लोगों को लड़ाते हैं और फिर जनता का धन लूटते हैं।

 

श्री गांधी ने भारत ‘जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान गुरुवार को असम नागालैंड सीमा पर स्थित नकाचरी देवरापारा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी और अब पूरब से पश्चिम की यात्रा पर हैं। भारत जोड़ो यात्रा 4,000 किलोमीटर की थी। तब भाजपा के लोग यात्रा के फायदे को लेकर सवाल करते थे लेकिन सच यह है कि इस यात्रा ने हिंदुस्तान के पॉलिटिकल नेरेटिव को बदल दिया है।

 

उन्होंने कहा, जब कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की, तो काफी लोग मेरे पास आए। उन्होंने हमसे कहा देखिए, आपने साउथ से नॉर्थ की यात्रा तो कर ली, मगर अब आपको ईस्ट से वेस्ट या वेस्ट से ईस्ट भी यात्रा करनी चाहिए। इसलिए हमने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरु की और ये यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम से लेकर महाराष्ट्र तक जाएगी।

 

इस यात्रा का लक्ष्य हर धर्म, हर जाति की जनता को एक करने का तो है, मगर इसमें हमने न्याय शब्द भी जोड़ा है। क्योंकि हम मानते हैं कि देश में, हर प्रदेश में भाजपा और आरएसएस अन्याय कर रहे हैं- आर्थिक अन्याय, सामाजिक अन्याय और राजनीतिक अन्याय। मणिपुर में आप जानते हैं, गृहयुद्ध जैसा माहौल बना हुआ है, पूरा राज्य बांट दिया गया है और प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए।

Back to top button
close