छत्तीसगढ़सियासत

बिलासपुर लाठीचार्ज मामला: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, सात बिंदु तय, तीन महीने में सौंपनी होगी रिपोर्ट

बिलासपुर। बिलासपुर लाठीचार्ज के मजिस्ट्रियल जांच का आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर दयानंद पी ने बुधवार को जांच के बिन्दु तय करते हुए इस संबंध में पत्र जारी किया है। जारी लेटर में जांच के लिए सात बिंदु तय किए गए है। जांच अधिकारी अपर जिला दंडाधिकारी भगवान सिंह उइके होंगे, जो तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगे।

जांच के लिए तय सात बिंदुओं में पहला है क्या जिला शहर कांग्रेस कमिटी की तरफ से धरना प्रदर्शन की विधिवत अनुमति ली गयी थी, दूसरा, क्या घटना स्थल पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था थी, तीसरा, भीड़ ने किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर घटना को अंजाम दिया। चौथा, घटना स्थल में किन परिस्थितियों में बल प्रयोग की स्थिति निर्मित हुई, पांचवा, क्या पुलिस द्वारा बल प्रयोग करना जरूरी था। छठवा, क्या दंड प्रक्रिया संहिता के प्रवधानों का पालन बल प्रयोग करते समय किया गया है और सातवां है, जांच के दौरान पाये जाने वाले अन्य बिंदु।

यह भी देखे : VIDEO: लाठीचार्ज के विरोध में कोरिया जिले के कांग्रेसियों ने किया मुख्यमंत्री रमन सिंह और मंत्री अमर अग्रवाल का पुतला दहन

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471