छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

राहुल की तर्ज पर भूपेश का बयान सरकार बनी तो 10 दिन में कर्ज माफ, ट्वीट कर कहा किसानों की आत्महत्या से विचलित हूं

रायपुर। सरकार बनाने के लिए कांग्रेस अब सभी वर्गो को साधने में जुट गई है। दो दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एमपी में घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में सरकार बनी तो 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। अब उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल ने भी ट्वीट करके घोषणा की है कि किसानों का कर्ज 10 दिनों में माफ कर दिया जाएगा।

भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि मैं किसान का बेटा हूं , मैंने भी खेती की है। हल और ट्रेक्टर चलाया है। किसानों की आत्महत्या की खबरें मुझे बेहद विचलित करती हैं। लेकिन अब बस! बहुत हो गया। कांग्रेस की सरकार बनते ही हम दस दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने ट्वीट के अंदर में किसान को विनम्र श्रद्धांजलि दी है। उल्लेखनीय है कि मरवाही के पिपरिया गांव निवासी सुरेश सिंह मरावी ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।

यह भी देखे – कांग्रेस की सरकार बनी तो दस दिन में किसानों का कर्जा माफ : भूपेश

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471