छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

VIDEO: रायपुर: अंतिम दिन सेजबहार से निकली कांग्रेस की गांधी विचार पदयात्रा…डूंडा के सभा में बोले CM बघेल…आजादी की लड़ाई में जो लोग भाग नहीं लिए वे प्रमाण पत्र बांट रहे हैं…

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश कांगे्रस द्वारा निकाली जा रही गांधी विचार पदयात्रा आज अंतिम दिन रायपुर के सेजबहार से निकाली गई, जिसका समापन गांधी मैदान पुराने कांग्रेस भवन के सामने सभा के रूप में होगा।

गांधी विचार पदयात्रा का आगाज 4 अक्टूबर को धमतरी जिले के ग्राम कंडेल से हुआ था। पदयात्रा सातवें एवं अंतिम दिन आज सुबह सेजबहार से निकली। इस पदयात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद श्रीमती छाया वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।



सेजबहार से निकली पदयात्रा ग्राम डूंडा पहुंची, यहां सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। श्री बघेल ने यहां सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी में उद्बोधन दिया।

उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा राष्ट्रवाद की वहां से हिटलर वाद जैसा चल रहा। कौन राष्ट्रवादी और कौन नहीं है। आजादी की लड़ाई में जो लोग भाग नहीं लिए हैं वे लोग आज प्रमाण पत्र बांट रहे हैं। 
WP-GROUP

उन्होंने कहा कि भाजपा के विरोध में बोल दो तो धर्मद्रोही और केन्द्र सरकार के विरोध में बोल दो तो राष्ट्रद्रोही बना दिया जाता है। ऐसा लगता है जैसे इन्ही लोग भारत के सब कुछ हैं। तत्पश्चात श्री बघेल पदयात्रा में शामिल हुए। ग्राम डूंडा से पदयात्रा शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए गांधी मैदान पहुंचेगी। पदयात्रा का यहां सभा के साथ समापन होगा।

यह भी देखें : 

सरकार की इस योजना में शामिल होने खिंचवानी होगी ‘टॉयलेट’ में फोटो…नहीं तो…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471