क्राइमछत्तीसगढ़

मुखबिरी का आरोप, नक्सलियों ने की ग्राम पटेल की हत्या

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बीती रात नक्सलियों ने मुखबिरी के संदेह में ग्राम फूलबगड़ी के पटेल दर्रो हांदा की धारदार हथियार से निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। सूत्रों केे अनुसार ग्राम धुरगुड़ा निवासी ग्राम पटेल दर्रो हांदा के यहां बीती रात 20 से 25 नक्सली आ धमके। नक्सलियों ने उसे घर से निकाला और बंदूक की नोक पर अगवा कर जंगल की ओर ले गए।

कुछ देर बाद उसका शव मुख्य मार्ग पर पड़ा मिला। लाश के प्रथम दृष्टया अवलोकन से स्पष्ट होता है कि हत्या से पूर्व उसके साथ अमानवीयता पूर्वक पिटायी की गयी है। नक्सलियों ने शव के समीप एक परचा भी छोड़ा है, जिसमें पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है।

यहाँ भी देखे – पुलिस मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने की सरपंच की हत्या

Back to top button
close