छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से रमन सिंह गायब…प्रदेश से सिर्फ रामविचार नेताम का नाम शामिल…

रायपुर। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में छत्तीसगढ़ से सिर्फ राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम का नाम शामिल किया गया है।



भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, बीएल सन्तोष, नितिन गडकरी, रघुवर दास, योगी आदित्यनाथ सहित 40 नेताओं का नाम शामिल किया गया है। इनमें प्रदेश से सिर्फ राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम को शामिल किया गया है।
WP-GROUP

जबकि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अन्य किसी बड़े चेहरे का नाम इस सूची में नहीं है। इससे पता चलता है कि प्रदेश के भाजपा नेताओं का ग्राफ गिरा है। स्टार प्रचारकों की सूची में श्री नेताम के अलावा सौदान सिंह को भी जगह मिली है।

यह भी देखें : 

रायपुर: महेन्द्र छाबड़ा बने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष…

Back to top button