छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: बदला मौसम का मिजाज… प्रदेश के कई स्थानों में हो सकती है बारिश…

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम के बदलाव हुआ है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण तापमान में गिरावट होने से सुबह-सुबह हल्की ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक प्रदेश के कई स्थानों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

राजधानी सहित दुर्ग और बिलासपुर में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग की माने तो दक्षिण से नमीयुक्त गर्म हवा आने से मौसम में बदलाव हुआ है।

वहीं दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर बने सिस्टम का भी असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। बिलासपुर संभाग के पेंड्रा में न्यूनतम पारा 16 डिग्री पर पहुंच गया। अमरकंटक में तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया।

Back to top button
close