छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

खेत में अचानक उतरा सीएम का उडऩखटोला, खेतों को पार कर पहुंचे टुरीझर, लगाई चौपाल

रायपुर। मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह लोक सुराज अभियान के तहत सोमवार को महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम टुरीझर पहुंचे। यहां उनका उडऩखटोला एक खेत में उतरा। मुख्यमंत्री खेतों और मेड़ों के रास्ते से चलकर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।



लोक सुराज अभियान के तहत मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह का उडऩखटोला आज रायपुर से उड़ान भरकर महासमुंद जिले की ओर उड़ान भरा और जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम टुरीझर में अचानक उतरा। मुख्यमंत्री का उडऩखटोला इस गांव के एक खेत में उतरा। जिसके बाद मुख्यमंत्री खेतों और मेड़ो के रास्ते पर पैदल चलकर गांव पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गांव का निरीक्षण किया तत्पश्चात चौपाल लगाकर यहां लोगों की समस्याएं सुनीं।

यहाँ भी देखे – सुशासन को साकार करना लोक सुराज का मुख्य उद्देश्य : डॉ. रमन सिंह

Back to top button
close