सोनीपत। पेंट फैक्ट्री में आज सुबह लगी आग से दो बच्चों समेत पांच लोग जिंदा जल गए। घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर मिली है। बड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने लगी भीषण आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों को फैक्ट्री समीपस्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरियाणा के सोनीपत में राई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पेंट की फैक्ट्री में आग लगने के कारणों को पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी उस दौरान फैक्ट्री के अंदर कई परिवार सो रहे थे। अनुमान है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि अभी फैक्ट्री के अंदर और शव हो सकते हैं। अभी भी फैक्ट्री के अंदर कुछ कमरों में आग सुलग ही रही है।
यहाँ भी देखे – VIDEO: नेता को घर के सामने मारा चाकू, सीसीटीवी में घटना कैद
Add Comment