रायपुर। गरियाबंद कलेक्टर श्रुति सिंह की जगह श्याम धावड़े को गरियाबंद के नया कलेक्टर बनाया गया है। श्रुति सिंह केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जा रही है, इसलिए उनके स्थान पर आईएएस धावड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्याम धावड़े कुछ समय पहले ही आईएएस अवार्ड हुआ है। शनिवार सुबह भी राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे विकासशील के स्थान पर गौरव द्विेदी को स्कूल शिक्षा का सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग को प्रभार रिचा शर्मा को दिया गया है। प्रकाशन अकादमी संभाल रहे गौरव की जगह एम गीता को वहां का चार्ज दिया गया है। एम गीता के पास महिला एवं बाल विकास विभाग का भी प्रभार रहेगा।
यह भी देखें – आईएएस गौरव को स्कूल शिक्षा और ऋचा को सामान्य प्रशासन का प्रभार, एम गीता महिला एवं बाल विकास विभाग संभालेंगी
Add Comment