रायपुर। गौरव द्विवेदी स्कूल शिक्षा विभाग के नए सचिव होंगे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे विकासशील को शुक्रवार को राज्य सरकार ने रिलीव कर दिया था। राज्य सरकार ने विकास शील को रिलीव करने के बाद आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव किए है। गौरव द्विवेदी को सचिव स्कूल विभाग बनाया है, वहीं विकासशील के सामान्य प्रशासन विभाग का चार्ज ऋचा शर्मा को दिया गया है।
इधर प्रशासन अकादमी संभाल रहे गौरव द्विवेदी की जगह एम गीता को अकादमी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया, जबकि एम गीता महिला बाल विकास विभाग की भी सचिव बनी रहेंगी।
यह भी देखें – अपनी कमियों को पहचाने तभी बढ़ पाएंगें : कलेक्टर
Add Comment