छत्तीसगढ़

आदिवासी महोत्सव में OOPS मोमेंट… फुगड़ी डांस करते हुए स्टेज पर गिर गईं सांसद फूलो देवी और किरणमयी, और फिर…

रायपुर में आयोजित आदिवासी महोत्सव में सांसद फुलोदेवी नेताम और महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक डांस करते हुए मंच पर गिर पड़ीं। इस पर आस-पास मौजूद नेताओं की हंसी छूट गई फिर कुछ ही सेकेंड में दोनों महिला नेत्रियों ने खुद को संभाला। हंसते हुए उठीं और इस OOPS मोमेंट की वजह से हल्की मुस्कान लिए मंच पर नाचती रहीं।

मंच पर जब ये घटना हुई तब वहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद मौजूद थे। सभी कांग्रेस नेता महुआ झरे रे… महुआ झरे… गीत पर विदेशी कलाकारों के साथ नाच रहे थे। खुद सीएम बघेल अफ्रीकन ड्रम बजाकर डांस कर रहे थे। पास ही छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने सांसद फूलोदेवी का हाथ पकड़ा और फुगड़ी डांस करने के लिए उनके साथ घूमने लगीं। इसी बीच दोनों गिर पड़ीं। चंद सेकेंड की ये घटना कैमरे में कैद हो गई।

इन्हें मिला अवॉर्ड
शनिवार को आदिवासी महोत्सव का समापन किया गया। झारखंड के नर्तक दलों ने दूसरे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का पहला पुरस्कार जीता। शनिवार को समापन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजेता नर्तक दलों को पांच-पांच लाख रुपए की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।

झारखंड के करसा नृत्य को विवाह के अवसर पर किए जाने वाले नृत्य श्रेणी में पहला स्थान मिला। इस श्रेणी में दूसरा पुरस्कार ओडिशा के धप नृत्य को मिला। तीसरा पुरस्कार असम के कारबी तिवा नर्तक दल को मिला।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471