दो संयुक्त संचालक और 17 पालिका अधिकारियों के भी तबादले
रायपुर नगरीय प्रशासन विभाग ने नगर निगम चिरमिरी, भिलाई-चरोदा, बिरगांव और रायगढ़ के आयुक्तों के साथ-साथ थोक में अफसरों और कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी किया गया हैंं। वासुदेवराम चैहान को चिरमिरी के आयुक्त पद से हटाकर क्षेत्रीय कार्यालय अंबिकापुर में आयुक्त संचालक बनाया गया हैं। उनके स्थान पर नगर पंचायत भटगांव के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आयुक्त बनाया गया हैं। इसी प्रकार आयुक्त लोकेश्वर साहू को नगर निगम भिलाई-चरोदा से नगर निगम बिरगांव, लवकुश सिंगरौल को बिरगांव से रायगढ़ और विनोद पाण्डेय कोे नगर निगम रायगढ़ से नगर निगम भिलाई-चरोदा में पदस्थ किया गया हैें।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 2 संयुक्त संचालक, 17 मुख्य नगर पालिका अधिकरी, 1उपायुक्त, 67 उप अभियंताओं को भी स्थानांतरित किया है। तबादला सूची में 3 सहायक अभियंता, 3 प्रभारी संहायक अभियंता, 1 प्रभारी कार्य सहायक अभियंता, 58 सहायक राजस्व निरीक्षक, 21 सहायक वर्ग तीन, 13 भृत्य, 2 राजस्व निरीक्षक, 2 सफाई दरोगा, 5 राजस्व उप निरीक्षक, 3 वाहन चालक, 5 कैशियर, 1 सफाई जमादार, 1 व्याख्याता, 1 कंपाउडर, 1 अधीक्षक ,1 कुक और एक चेनमेन का भी नाम शामिल हैं।
यहाँ भी देखे – निगम आयुक्त पांडेय का हुआ तबादला, रामनारायण बने सीएमओ
Add Comment