रमेश अग्रवाल, रायगढ़। नगर निगम आयुक्त विनोद पांडेय का आज अकस्मात तबादला कर दिया गया और निगम के सफाई प्रभारी रामनरायण पांडेय को किरोड़ीमल नगर पंचायत का सीएमओ बना दिया गया। विनोद पांडेय के स्थान पर बीरगांव निगम के जनसंपर्क अधिकारी लवकुश सिगरोले को रायगढ़ निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया हैं। श्री पांडेय को बीरगांव का निगम आयुक्त बनाया गया है। आज जारी हुआ यह आदेश चौकाने वाला साबित हुआ क्योंकि इस प्रकार के फेरबदल की कोई संभावना नही थी।
वैसे विनोद पांडे के कार्यकाल मे निगम में दस करोड़ का शौचालय घोटाला सुर्खियों में रहा है और निगम अधिकारियों व पार्षदों की भूमिका को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। कलेक्टर ने इसी कारण जांच के लिये जिला प्रशासन के अधकारियों की टीम बनायी थी जो करोडो़ के घोटाले की जांच कर रही थी लेकिन निगम व्दारा उक्त समिति को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये जा रहे थे जिसके कारण यह सारा मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है। यही हाल राम नरायण पांडे का भी रहा है। निगम का उनका कार्यकाल हमेशा विवादस्पद रहा है और वे मीडिया की सुर्खिया बनते रहे हैं।
यहाँ भी देखे – पांच टीआई का तबादला, देखें सूची
Add Comment