छत्तीसगढ़सियासत

EXCLUSIVE PHOTO, विकास यात्रा: रमन सिंह ने किया लोगों का अभिवादन, पारंपरिक वेशभूषा में दिखे लोग

दंतेवाड़ा/रायपुर। विकास यात्रा के पहले दिन रमन सिंह ने दंतेवाड़ा में यात्रा निकाली। इस दौरान सीएम रमन सिंह विकास रथ में सवार थे। उनके पीछे पूरा अमला चल रहा था। उन्होंने यात्रा के दौरान लोगों को हाथ दिखाकर अभिवादन किया। यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में स्थानीय लोग शामिल थे। ढोल के साथ कई पारंपरिक वाद्घ यंत्र भी की धुन भी गूंज रही थी। विकास यात्रा में सरकार अपनी उपलब्धियों को बताएंगी कि उसने सत्ता पर काबिज रहने के दौरान राज्य और जनता के लिए क्या-क्या किया है।

Back to top button
close