रायपुर। सुकमा में नक्सली हमले के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपने निवास पर अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। जिसमें हमले के संबंध में चर्चा हो रही है। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार सुनील कुमार, मुख्य सचिव अजय सिंह, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव बी व्ही आर सुब्रमण्यम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, डीजीपि ए एन उपाध्याय, पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपरेशन डी एम अवस्थी मौजूद है। बैठक में मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के संबंध में पुलिस अधिकारियों से जाना और हमले की बाद की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बस्तर इलाके में नक्सली हमले के बाद की स्थिति पर जानकारी ली है। सीएम रमन सिंह को पुलिस अधिकारियों ने सिलसिलेवार पूरी उपलब्ध करवाई है। सीएम ने नारायणा अस्पताल में दाखिल घायल जवान मदन कुमार और राजेश कुमार के बारे में भी पूछा। अधिकारियों ने बताया कि हमले में कितने जवान शहीद हुए है और उन्हें राजधानी लाने की क्या व्यवस्था की गई है।
सुकमा में जिस जगह पर हमला हुआ है उसके बारे में सीए को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। बैठक में सीएम ने कहा कि जवानों के पार्थिव शरीर को लाने के लिए जो संसाधन चाहिए वह तत्काल उपलब्ध कराए जाए और घायल जवानों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। सूत्रों के मुताबिक रात तक सीएम घायल जवानों से मिलने अस्पताल जा सकते हैं। उन्हें जगदलपुर में भी भर्ती कराए गए जवानों के बारे में जानकारी ली है।
यह भी देखें – EXCLUSIVE: मेडिकल बुलेटिन: जवान मदन गंभीर, राजेश खतरे से बाहर
Add Comment