रायपुर। नक्सली हमले में घायल जवान मदन और राजेश को अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। नारायणा अस्पताल के डॉ. सुनील खेमका ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि कि मदन के दाहिने हाथ में कंधे और हाथ में चोट लगी है। उनके सिर पर गंभीर चोट दिख रहा है। उनका ऑपरेशन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राजेश की हालत बेहतर है और एहतियात के तौर पर आईसीयू में रखा गया है। श्री खेमका ने बताया कि जवानों को जो चोट लगी है उसे देखकर लगा रहा है कि विस्फोट की वजह से यह जख्म हुए है। गोली लगने जैसे कोई निशान नहीं है। उन्होंने बताया कि मदन का जल्द ऑपरेशन किया जा सकता है। उनका सिटी स्कैन करने के बाद सिर की चोट के बारे में वस्तु स्थिति पता चल पाएगी। उन्होंने कहा कि विस्फोट की बारुद की वजह से जख्म हुए है।
उल्लेखनीय है कि सुकमा में मंगलवार सुबह जवानों पर एंबुश लगाकर हमला किया, जिसमें नौ जवान शहीद हो गए है। वहीं कई जवान घायल है। उनमें से दो को रायपुर रिफर किया गया है। हमले के बाद सीआरपीएफ के डीजी आरआर भटनागर भी छत्तीसगढ़ पहुँच गए है। उन्होंने घायल जवानों के संबंध में जानकारी ली है।
यह भी देखें – EXCLUSIVE: VIDEO, घायल जवान अस्पताल पहुँचे, आईसीयू में भर्ती, ऑपरेशन की तैयारी
Add Comment