Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

प्रियंका गांधी पहुंची खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जालबांधा…

राजनांदगांव। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जालबांधा पहुँच गई है। वो वहां चुनावी सभा को संबोधित करेगी।

 

इसके बाद वो दोपहर को 3.15 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में भी एक और चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद शाम को 5 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होगी।

 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रियंका गांधी 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर थीं। प्रियंका कांकेर के गोविंदपुर मैदान में हुए पंचायती राज्य एवं नगरीय निकाय सम्मेलन में शिरकत की थीं। इस दौरान 866 करोड़ रुपए के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया था।

 

इसके पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर, 2023 भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन में शिरकत की थीं। वहीं 13 अप्रैल, 2023 को बस्तर में सभा कर चुकी हैं। इसके पूर्व कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में रायपुर आई थीं।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471