छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

पुनिया ने बृहस्पत सिंह को जारी किया कारण बताओ नोटिस… जवाब सन्तोषजनक नही होने पर की जा सकती है कार्यवाही…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव की सरकार के प्रति गहरी नाराजगी के बाद दिल्ली तक जा पहुचां मामले के बाद अब कांग्रेस मंत्री पर हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगाने वाले पार्टी के विधायक बृहस्पत सिंह के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस जवाब सन्तोषजनक नहीं हुआ तो विधायक पर अनुशासनहीनता मामले में कार्यवाही भी की जा सकती है।

विधानसभा में आज मंत्री सिंहदेव द्वारा सदन छोड़ कर जाने के बाद प्रदेश में गरमाई राजनीति को नरम करने कांग्रेस की जोर आजमाइश जारी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर कैबिनेट की बैठक बुलायी। इस बैठक में मंत्री सिंहदेव शामिल नहीं हुए। इससे साफ जाहिर है कि बृहस्पत सिंह के साथ हुए विवाद में सिंहदेव की तल्खी बरकरार है।

इस पुरे मामले में एआईसीसी ने हस्तक्षेप करते हुए प्रभारी पुनिया को निर्देशित किया। उसके बाद पीएल पुनिया ने बृहस्पत सिंह द्वारा लगाए गए आरोप पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस जारी करते हुए पुनिया ने कहा कि बृहस्पत सिंह कारण बताओ नोटिस का जवाब दें। यदि जवाब संतुष्टि पूर्ण नहीं होता है तो उन पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई निश्चित है।

आपको बता दें कि बुधवार को विधानसभा में सरकार की ओर से इस मामले में पक्ष रखा जाएगा। इससे ठीक पहले विधायक पर शो-कास नोटिस जारी किया गया है ताकि विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल को शांत किया जा सके। वहीं माना जा रहा है कि यह नोटिस टीएस सिंहदेव की नाराजगी को भी कम करने कोशिश हो सकती है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471