छत्तीसगढ़स्लाइडर

कोरबा: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 15 अगस्त तक ली जाएंगी ऑनलाइन प्रविष्टि…

कोरबा: देश की एकता और अखण्डता के लिए उत्कृष्ट कार्य करते हुए अन्य लोगों को प्रेरणा देने वाले व्यक्तियों को वर्ष 2021 में भी सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इसके लिए 15 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन प्रविष्टियां आमंत्रित की है। कोई भी भारतीय नागरिक भारत सरकार के गृह मंत्रालय की वेबसाइट लिंक www.nationalunityawards.mha.gov.in  पर आॅनलाइन प्रविष्टि कर सकतें हैं।

प्रविष्टियां एक जुलाई से लगातार ली जा रहीं हैं। राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए चयनित व्यक्ति के नाम की घोषणा राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को की जाएगी।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471