घोषणा-पत्र में क्या होना चाहिए यह जानने की लोगों से चर्चा, ट्वीटर पर शेयर की फोटो
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार कांग्रेस सत्ता पर काबिज होनेे जोर लगा रही है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया बूथों पर जाकर मीटिंग ले रहे तो अब घोषणा-पत्र समिति के प्रमुख टीएस सिंहदेव लोगों के बीच जाकर घोषणा-पत्र में क्या होना चाहिए और किस तरह होना चाहिए इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कांग्रेस इस तरह ऑफिस, आम स्थान और सड़कों पर निकलकर लोगों से मिल रही है वह भी घोषणा-पत्र के लिए। टीएस सिंहदेव का यह अंदाज बिलकुल नया है और कांग्रेस का भी है। टीएस सिंहदेव सुबह से लोगों से मिलने निकल जा रहे है यह सिलसिला रात तक चल रहा है। अपने ट्वीटर एकाउंट में नेता प्रतिपक्ष ने इस सारी गतिविध का पोस्ट किया है कि वे किस तरह आम लोगों से मिलकर घोषणा-पत्र के संंबंध में बात कर रहे हैं। उन्होंने फोटो भी शेयर की है।
नेता प्रतिपक्ष और घोषणा-पत्र समिति के अध्यक्ष टीएस सिंहदेव ने सुबह सब्जी बाजार में बैठी महिलों से चर्चा की है। उन्होंने उनसे पूछा कि क्या होना चाहिए और आप क्या चाहती है।
उन्होंने असंगठित मजदूरों से भी चर्चा की है। नेता प्रतिपक्ष ने उद्योगपतियों, वकीलों, डॉक्टर, कर्मचारी संगठन, बस संचालक, सीए, मीडियाकर्मी, टैंट कारोबारी, दुकानदार और समाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं से मुलाकात की।
खेल संगठनों से बात करने वाले सिंहदेव पुलिस मैदान गए थे। उन्होंने मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप से भी मुलाकात की है। इस बार कांग्रेस एक ऐसा घोषणा-पत्र तैयार करने का प्रयास कर रही है, जो आम लोगों का हो, यानी उन्हीं से पूछकर इसका खाका तैयार किया जा रहा है, ताकि कांग्रेस उन तक सीधे पहुँचे और उनका घोषणा-पत्र आम लोगों का लगे।
इस बार प्रयास किया जा रहा है कि घोषणा-पत्र में निचले और उच्च स्तर के सभी लोगों की बातों को शामिल किया जाए, ताकि सभी वर्गो का साथ कांग्रेस को मिले। कांग्रेस की घोषणा-पत्र समिति की बैठक 12 मार्च को होनी है।
यह भी देखें – छत्तीसगढ़ गरीब नंबर वन, फिर कैसे उन्नत हो रहा राज्य: सिंहदेव
Add Comment