छत्तीसगढ़

रायपुर: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर EPF कर्मी टोकन हड़ताल पर..

रायपुर। राजधानी के आल इंडिया ईपीएफ स्टाफ फेडरेशन के आव्हान पर स्थानीय कर्मचारी भविष्य निधि स्टाफ यूनियन के तत्वावधान में पी एफ कर्मी टोकन हड़ताल पर रहे। उक्त हड़ताल राष्ट्रीय आव्हान पर की गई थी। हड़ताल पूर्णत: सफल रही एवं सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहे।

पीएफ कर्मचारी अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे थे। ई पीएफ यूनियन के सह सचिव रतन तिवारी ने बताया कि ई पी एफ कर्मचारियों की अनेक मांगे वर्षों से लंबित है।



कर्मचारियों को एम् ए सी पी का लाभ , कैडर रीस्ट्रक्चर लाभ, दिनों दिन बढ़ता वर्क लोड, निचले कर्मचारिओं की भर्ती एवं समयबद्ध पदोन्नति नहीं मिलाने से कर्मचारी आक्रोशित हैं।

यूनियन व्दारा इन्ही मांगों को लेकर पिछले एक माह से क्रमबद्ध आन्दोलन किया जा रहा है जिसके तहत काली पट्टी बांधना, भोजन अवकाश में नारे बाजी आदि की गई । इसके बाद भी प्रबंधन व्दारा कोई निर्णय नहीं लिया जिसके कारण आज एक दिवसीय देश व्यापी हड़ताल की गई। 
WP-GROUP

हड़ताल के दौरान सभी कर्मचारी पूरे दिन कार्यालय के सामने धरने पर बैठ कर दिन भर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। हड़ताल पूर्णत: शांतिपूर्ण रही एवं कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। धरना प्रदर्शन के दौरान यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया।

हड़ताल के दौरान अंशदाताओं एवं पेंशनरों की सहायता के लिए एक हेल्प डेस्क बनाया गया जिसमें कार्यालय आने वाले अंशदाताओं की समस्याओं का समाधान किया गया।

यह भी देखें : 

पोला पर्व पर कल राजधानी में बैल दौड़ प्रतियोगिता…कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे होंगे शामिल…ये आकर्षक पुरस्कार भी…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471