Breaking Newsदेश -विदेशसियासतस्लाइडर
पहली बार त्रिपुरा में सरकार ने ली खुले मैदान में शपथ, बिप्लब देब ने संभाली कमान

अगरतला, त्रिपुरा। त्रिपुरा में 25 साल के लेफ्ट राज को खत्म कर सत्ता पर काबिज होने वाली भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार ने आज शपथ ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब देब ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके अलावा जिष्णु देव वर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
यह पहली बार हुआ है कि त्रिपुरा में किसी सरकार ने इस प्रकार खुले मैदान में शपथ ली हो। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। अगरतला एयरपोर्ट पर बिप्लब देब ने पीएम मोदी का स्वागत किया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।
यह भी देखे – लेफ्ट को मात देने वाले बिप्लब देब होंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री