देश -विदेश

लेफ्ट को मात देने वाले बिप्लब देब होंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री

अगरतला, त्रिपुरा। त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुन लिया है. जीत में अहम भूमिका निभाने वाले प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब देब राज्य के मुख्यमंत्री होंगे. मंगलवार को हुई बैठक में उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है. उनके अलावा जिष्णु देव वर्मा राज्य के उपमुख्यमंत्री होंगे। आपको बता दें कि बीजेपी आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है. पार्टी की ओर से नितिन गडकरी को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा गया था, जिसके बाद बिप्लब देब को विधायक दल का नेता चुना गया।

नई सरकार 9 मार्च को स्वामी विवेकानंद मैदान में शपथ लेगी। बीजेपी कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी में है। शपथ समारोह में कई बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे। त्रिपुरा में 59 सीटों के लिए चुनाव हुए जिनमें से 35 पर भाजपा और आठ सीटों पर उसके सहयोगी दल इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा( आईपीएफटी) के उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

यह भी देखें – नतीजों के बाद त्रिपुरा में हिंसा, लेफ्ट नेताओं के घर-दफ्तर जलाए, धारा 144 लागू

Back to top button
close