
रायपुर। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने लगभग भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है। कई जगह सालों से नगर सरकार में काबिज भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब महापौर और नगरपालिका के अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर चर्चा गर्म होने लगा है।
जो परिणाम आए हैं उसके अनुसार प्रदेश के 10 में से 7 निगम में कांग्रेस का महापौर बनना तय है। जिसमें से 4 निगम में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत प्राप्त है।प्रदेश के बिलासपुर, अंबिकापुर, चिरमिरी, रायगढ़, रायपुर, जगदलपुर एवं दुर्ग में कांग्रेस का महापौर बनना तय है।
जिसमें से 4 निगम रायगढ़, जगदलपुर, चिरमिरी, अंबिकापुर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं तीन निगम राजनांदगांव धमतरी और कोरबा में महापौर बनाने के लिए निर्दलीयों की अहम भूमिका होगी।
पिछली निकाय चुनावों में जहां 10 में चार नगर निगम में भाजपा के महापौर थे। दुर्ग, राजनांदगाँव, धमतरी, बिलासपुर में भाजपा का कब्जा था। वहींं 4 निगम रायपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, कोरबा में कांग्रेस के महापौर थे। वहीं 2 पर निर्दलीय महापौर थे। इस बार 10 में से 9 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है,जिनमें से चार में स्पष्ट बहुमत है।
यह भी देखें :
रायपुर: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू 26-27 को आएंगे छत्तीसगढ़…इस कार्यक्रम के होंगे मुख्य अतिथि…