देश -विदेशसियासत

सेवादल के सदस्य अब पहनेंगे सफेद कुर्ता और नीली जींस, राहुल गांधी का पसंदीदी पहनावा अब बनेगा सिंबाल

नई दिल्ली/रायपुर। कांग्रेस के संगठन सेवा दल अब अपना पहनावा बदल रहा है। अभी तक सेवा दल के सदस्य सफेद कुर्ता और पायजामा या फिर सफेद शर्ट और पेंट पहनते थे, लेकिन अब सेवा दल के सदस्य कुर्ते के साथ नीली जीन्स पहनेंगे। इस तरह ड्रेस कोड में बदलाव को राहुल गांधी से प्रेरित माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्यादातर मौकों पर आपको सफेद कुर्ता और नीली जींस में नजर आते हैं।
ड्रेस बदले जाने के संबंध में यह तर्क दिया जा रहा है कि सेवादल के सदस्य आज के युवाओं जैसे लगें।

इससे युवाओं के साथ कनेक्शन बनाने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि सेवा दल का गठन स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जमीनी स्तर पर काम करने के लिए किया गया था, लेकिन स्वतंत्रता के बाद इसकी भूमिका सिर्फ ध्वजारोहण और आपदा के समय बचाव कार्य तक ही सीमित रह गई। अब इस संगठन को फिर से खड़ा करने की कोशिश कांग्रेस कर रही है।

यह भी देखे – PM मोदी की सभा: काले कपड़े वालों की नो इंट्री रुमाल और बनियान भी नहीं चलेगा, बुर्का पहनकर भी नहीं जा सकेंगे

Back to top button