भीषण गर्मी, हो जाइए तैयार, रिकार्ड ब्रेक करेगा तापमान, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली। इस बार गर्मी लोगों को हलाकान करेगी। जलवायु परिवर्तन की मार सीधे तौर पर नजर आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन महीनों में उत्तर भारत मेें भीषण गर्मी पडऩे वाली है। देशभर में इस बार औसत तापमान एक डिग्री ज्यादा रहेगा, लेकिन उत्तर पश्चिमी राज्यों में यह अंतर दो से ढाई डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि दक्षिणी राज्यों में अपेक्षाकृत यह हाफ डिग्री तक ही ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उत्तर भारत में इस बार गर्मी कुछ ज्यादा ही पडऩे वाली है।
मौसम विभाग के अनुसार इन सातों राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी पडऩे के आसार है। जिन राज्यों में लू चलती है, वहां पर लू का प्रकोप ज्यादा रहने वाला है। यदि तापमान में बढ़ोतरी होती है तो जलवायु परिवर्तन का प्रकोप साफ तौर से देखा जा सकता है। जिसका सीधा-सीधा असर उत्तर भारत में पडऩे वाली गर्मी से लगाया जा सकता है।