
जगदलपुर। महिला कांग्रेस के आज जगदलपुर के संजय मार्केट स्थित धरना स्थल पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
महिला कांग्रेस बस्तर जिला इकाई के बैनर तले हमारा हक कार्यक्रम के अंतर्गत आज धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना प्रदर्शन कर महिला आरक्षण, महिला सुरक्षा और महिलाओं के सम्मान पर ध्यान आकर्षित किया गया। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, जगदलपुर महापौर जतिन जैसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोहर लुनिया, पार्षद यशवर्धन राव, पार्षद राजेश चौधरी युवा नेता जावेद खान, जिला पंचायत सदस्य सूरज कश्यप, महिला नेत्री कमल, जझ सुषमा कश्यप, रुकमणी, जया ध्रुव और अन्य वक्ताओं ने केंद्र की मोदी के सरकार के खिलाफ बात रखी तथा केंद्र की मोदी सरकार से महिला आरक्षण 33 प्रतिशत करने, महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने, महिलाओं के सम्मान में कार्य करने के लिए दबाव बनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप सोफिया साहू, सुषमा कश्यप, सुषमा सुता, गयनेश्वरी जादव, मीता श्रीवास्तव, शोभा गायत्री, मगराज रेखा सिंह, शायर खान रेखा मसीही उमा जाहिदा ममता शर्मा उपस्थित थे।
यह भी देखें : डिलीवरी के 6 महीने बाद बिगड़ने लगी महिला की तबियत…डॉक्टरी जांच में सामने आया ये सच्चाई तो उड़ गए सबके होश…