
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से विधानसभावार जिला स्तरीय बैठक 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे रायगढ़ में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र रायगढ़, धरमजयगढ़, लैलूंगा, सारंगढ़ और खरसिया विधानसभा की बैठक होगी।
जिसमें में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष द्वय रामदयाल उईके, डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविन्द नेताम, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत भगत, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष धनेश पाटिला, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष महेन्द्र चंद्राकर सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायकों, जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सभी अध्यक्ष, सभी पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों, विभाग के प्रदेश जिला, ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय-निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं सभी कार्यकर्ता रायगढ़ जिले की विधानसभावार बैठकों में उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने दी है।
यह भी देखें : PCC चीफ भूपेश बघेल को नक्सली बनकर धमकी देने वाला युवक पकड़ाया