
भिलाई। भिलाई नगर विधायक व मेयर देवेंद्र यादव ने आज भिलाईवासियों संग धूमधाम से हरेली पर्व मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ कबड्डी खेली फिर गेड़ी का भी मचा लिया। इसके बाद महिलाओं के साथ कुर्सीदौड़ में भी भाग लिया।
इस बीच विधायक देवेंद्र यादव कबड्डी खेलने मैदान में उतरे। युवाओं संग जमकर कबड्डी खेली। इस दौरान उन्हें हाथ व पैर में कई जगह चोट भी आई। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव ने गेड़ी का भी आनंद उठाया। गेड़ी चढ़ कर हरेली पर्व की सभी को बधाई व शुभाकामनाएं दी।
यही नहीं जब विधायक खुर्सीपार क्षेत्र के बहनों के संग खुर्सी दौड़ में शामिल हुए तो खेल और काफी रोमांचक हो गया। खुर्सी दौड़ देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही। सभी ने काफी मनोरंज किया।
श्री यादव ने कहा कि 45 मिनट तक कबड्डी खेलने के बाद बचपन की याद ताजा हो गई। बचपन में जब स्कूल में थे तब सबसे पसंदीदा खेल कबड्डी होता था। स्कूल में कबड्डी खेलते थे।
गौरतलब है कि खुर्सीपार अंडाचौक में हरेली पर्व त्योहार का आयोजन किया गया था। जहां महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्टाल भी लगाया था। यहां बच्चों में गेड़ी दौड़, रस्सा कस्सी, खुर्सी दौड़ आदि खेल व मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह भी देखें :