
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बजट सत्र में शामिल होने के बाद राजनांदगांव रवाना हो जाएंगे और शाम 4.30 बजे वापस राजधानी रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तय कार्यक्रम के अनुसार वे आज सुबह 10.15 बजे विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए विधानसभा जाएंगे।
विधानसभा में सत्र में शामिल होने के पश्चात वे दोपहर 2.30 बजे पुलिस परेड मैदान स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे और यहां हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 3 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। राजनांदगांव में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2020 के समापन समारोह में शामिल होने के बाद वे शाम 4.30 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे।
यह भी देखें :