रायपुर: प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन माह में तापमान में धीरे धीरे वृद्धि हो रही है जिसके चलते धूप कड़ी हो गई है। धूप बढऩे के साथ ही गर्माहट भरी बेचैनी से मुक्ति पाने के लिए लोग अब शहर में ठंडे पेय पदार्थों एवं फलों का सेवन अधिक मात्रा में कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों देशी पेय पदार्थों में गन्ना रस, लस्सी, दही, कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि का प्रयोग किया जा रहा है वहीं कोको कोला फेन्टा लिम्हा, पेप्सी आदि की खपत बढऩे के साथ ही दुकानों में अधिक से अधिक मात्रा में व्यापारी ठंडे पेय पदार्थों का आर्डर संबंधित संस्थानों को दे रहे हैं वहीं मौसमी फलों में तरबूज, खरबूज, ककड़ी, खीरा, मौसंबी सहित अन्य फलों की बिक्री में वृद्धि देखी जा रही है।
आम शहरियों के अनुसार जैसे जैसे तापमान में वृद्धि होगी वैसे वैसे ठंडे पदार्थों का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में लोग करेंगे। इधर, होली का पारंपरिक पेय भांग, ठंडाई, गुरुजी के प्रोडक्ट आदि की बिक्री में भी हजाफा देखा जा रहा है। शरबतों में नीबू शरबत, रूहफ्जा, खस का शरबत, आरेंज आदि की बिक्री भी चिल्हर व्यापारियों के पास से बढऩे की जानकारी मिली है।
Add Comment