रायपुर: 42वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दल्लीराजहरा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडिय में 21 मार्च से 24 मार्च के मध्य आयोजित किया गया है। उक्त प्रतियोगिता में सम्पूर्ण देश से 2500 एथलेक्टिस खिलाड़ी 25 राज्यों व 7 केन्द्र शासित राज्यों से शामिल होंगी। प्रतियोगिता की व्यवस्था के लिए 100 अधिकारी स्टेडियम में नैतात होंगे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा होंगी। जबकि समापन मुख्य महाप्रबंधक आईओसी राजहरा तपन सूत्रधार होंगे। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में आयोजन समिति के सचिव हरिनाथ, संयुक्त पवन धनगर, प्रशासनिक सदस्य शंकरलाल तंबोली ने संयुक्त रूप से दी। पत्रकारवार्ता में राज्य शासन से वीर हनुमान पुरस्कर खिलाड़ी तेजा सिंह साहू भी उपस्थित थे।
Add Comment