क्राइम

घरेलू विवाद पर बहू ने की सास की हत्या

धमतरी। सुभाष नगर वार्ड में आज सुबह सास और बहू में घरेलू विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि बहू ने सास को मौत के घात उतार दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना तकरीबन सुबह 7:30 बजे की है जब सास दुर्गा खाड़े और बहू भूमिका खाड़े के बीच पानी भरने और अन्य मामलों को लेकर आपसी विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई की नौबत आ गई और अपनी सास की हत्या कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस के अनुसार दोनों में अक्सर विवाद हुआ करता था।आज सुबह भी दोनों में जमकर विवाद हुई जिसके चलते भूमिका ने अपनी सास की हत्या कर दी। आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back to top button