मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार दोपहर साढ़े तीन बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में किया जाएगा। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया है, क्योंकि उनकी अंतिम इच्छा भी यही है। उन्हें सफेद रंग बहुत पसंद था, इसलिए उनके बंगेल अंतिम यात्रा में इस्तेमाल गाड़ी सभी में सफेद रंग का प्रयोग किया गया है। सफेद फूलों से सजे ट्रक में श्रीदेवी की अंतिम यात्रा निकाली गई है।
जिस वाहन में शव रखा गया है उसमें बोनी कपूर, अर्जुन कपूर सहित पूरा परिवार मौजूद है। ट्रक के पीछे कई बॉलीवुड सितारे और हजारों की भीड़ चल रही है। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ है।
बुधवार सुबह से ही मुंबई के सेलिब्रेशन क्लब में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां कई बॉलीवुड सितारों सहित आम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शनिवार को दुबई में श्रीदेवी का निधन बाथटब में डूबने (एक्सीडेंटल मौत) के कारण हुआ था। मंगलवार देर रात से ही पार्थिव शरीर को श्रीदेवी के लोखंडवाला स्थित घर ग्रीन एकर्स में रखा गया था। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात मुंबई पहुंचा था।
यह भी देखें – देखिए काला चश्मा गाने पर थिरकती श्रीदेवी की आखिरी वीडियो
Add Comment