देश -विदेशमनोरंजनवायरल

देखिए काला चश्मा गाने पर थिरकती श्रीदेवी की आखिरी वीडियो

अपनी बेहतरीन अदाकारी से बॉलीवुड में एक खास मुकाम बनाने वाली श्रीदेवी का शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को कार्डिएक अरेस्ट से दुबई में निधन हो गया। श्रीदेवी, बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के लिए अपने पति बोनी कपूर और अपनी छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई गई थीं। हम आपको दिखाने जा रहे हैं श्रीदेवी की वो दो वीडियो जो शादी समारोह की है। इसमें एक वीडियो में श्रीदेवी सीढिय़ों से उतरती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी वीडियो में वो काला चश्मा गाने पर थिरकती दिख रही हैं। वीडियो में दिख रही श्रीदेवी के चेहरे और डांस से किसी को जरा भी आभास नहीं हो सकता है कि कुछ ऐसा हादसा हो जाएगा और वे इस दुनिया को अलविदा कह जाएंगी। श्रीदेवी के निधन से बॉलीवुड के साथ-साथ पूरा देश स्तब्ध है।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सुप्रसिद्ध बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रीदेवी के असामयिक मृत्यु से दुखी हूं। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई यादगार और विविध रोल किए थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और फैन्स के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। पीएम के अलावा भी बॉलिवुड की बड़ी हस्तियों ने श्रीदेवी की मौत पर दुख जताया है।

यह भी देखेंश्रीदेवी पर कांग्रेस का ट्वीट, जमकर हुआ ट्रोल, करना पड़ा डिलीट

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=d3o7ipbFCVU?rel=0]

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=-jhFeGO3vWs?rel=0]

Back to top button
close