छत्तीसगढ़वायरल

घूसखोरों को पकड़वाए और पाएं ढाई लाख का ईनाम, जानें कौन-सा नगर निगम दे रहा ये सौगात

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के भ्रष्टाचार पकड़वाने पर 13 पार्षदों व 22 ठेकेदारों ने 2 लाख 51 हजार ईनाम देने की घोषणा की है। नेता प्रतिपक्ष योगेश जैन का कहना है कि नगर पालिक निगम कोरबा के भ्रष्टाचार से सभी परेशाान हैं। जानकारी के अनुसार पार्षद अमरनाथ अग्रवाल ने रिश्वत लेने वालों को पकड़वाने पर 51 हजार, पार्षद हितानंद ने 51 हजार, विकास अग्रवाल ने 21 हजार, महेन्द्रसिंह चौहान ने 5100, सिमरनजीत कौर ने 11 हजार, अब्दुल रहमान ने 11 हजार, संतोष राय ने 11 हजार, राजा गुप्ता ने 11 हजार, नेता प्रतिपक्ष योगेश जैन ने 17900 रुपए, चंद्रलोक सिंह ने 11 हजार व निगम ठेकेदारों ने 51 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि नगर निगम में विपक्ष भाजपा के साथ निर्दलीय पार्षदों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए नया दांव खेला है। इसमें कांट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी साथ दे रहे हैं। ईओडब्ल्सू के एसपी को पत्र लिखकर सेमीनार आयोजित करने की मांग की है।

यह भी देखें – शहर में दिखे भिखारी तो सूचना दे और जीते 500 रुपए के इनाम

Back to top button
close