देश -विदेशसियासत

त्रिपुरा चुनाव: अब तक 23 फीसदी वोटिंग

अगरतला। विधानसभा चुनाव में 59 सीटों पर रविवार को वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से ही लोग पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंच रहे हैं। कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुबह ही ट्वीट कर त्रिपुरा के लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री माणिक सरकार और बीजेपी त्रिपुरा के अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब ने भी वोट डाला।
भारतीय जनता पार्टी इन चुनावों में सत्तारूढ़ वाम दल के सामने प्रमुख दावेदार के तौर पर उभर रही है। वाम दल पिछले 25 सालों से राज्य में सत्ता पर काबिज है। 3 हजार 214 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान किया जाएगा। राज्य विधानसभा की 60 में से 59 सीटों पर चुनाव होने हैं। चरीलम विधानसभा सीट से माकपा के उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देब बर्मा की पांच दिन पहले हुई मौत के कारण इस सीट पर चुनाव 12 मार्च को होगा। चुनाव में राजनीतिक दलों की निगाहें अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित 20 सीटों पर हैं।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471