जशपुर। स्व. दिलीप सिंह जूदेवजी के सपनों एवं जशपुरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग और केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों से स्वीकृत लगभग 5 करोड़ 44 लाख से बनने वाले एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का भूमिपूजन केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कुमार प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड चेयरमैन कृष्ण कुमार राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति गोमति साय, जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, नगर पालिका अध्यक्ष हीरूराम निकुंज, क्लेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ कुलदीप शर्मा एवं अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।
यह भी देखें – जशपुर, कोरबा, छुईखदान, कुरूद, महासमुंद, गरियाबंद में खोले जाएंगे कृषि महाविद्यालय
Add Comment