भिलाई में निर्माणाधीन फैक्ट्री की छत गिरी, 6 मजदूरों की हालत गंभीर

भिलाई। भिलाई के हथखोज क्षेत्र में निर्माणाधीन फैक्ट्री की छत गिर गई। इस हादसे में 6 मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए जिनमें से दो मजदूरों की हालत चिंताजनक बताई गई है। घायलों उपचार के लिए दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से ही निर्माणाधीन फैक्ट्री का काम रोक दिया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक हर दिन की तरह आज भी हथखोज के निर्माणाधीन फैक्ट्री में मजदूर काम रहे थे तभी फैक्ट्री की छत भरभरा कर गिर गई।
हादसे में 6 मजदूरों को चोटें आई हैं जिनमें से 2 मजदूरों की हालत चिंताजनक बताई गई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद तुरंत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच राहत कार्य शुरू करवाया गया और घायलों अस्पताल भेजे जाने का इंतजाम उपलब्ध करवाया गया। बहरहाल इस हादसे में घायल मजदूरों के नाम नहीं मिल पाये हैं।
यह भी देखें – प्राचार्य और उसकी पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त छात्रा ने लगाई फांसी