छत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर: देवपुरी-अमलीडीह मार्ग चौड़ीकरण नहीं हुआ तो रहवासी 10 को करेंगे चक्काजाम…रणनीति तैयार करने की बैठक…

रायपुर। देवपुरी अमलीडीह महासंघ की देवपुरी के साईं मंदिर में बैठक हुई, जिसमें शासन की उदासीनता के चलते लंबित देवपुरी अमलीडीह मार्ग के चौड़ीकरण कार्य ना होने के कारण स्थानीय निवासियों में भारी नाराजगी है

ज्ञातव्य है की इस विषयक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल मार्ग के चौडीकरण के लिए अनेक बार स्थानीय विधायक सत्यनारायण शर्मा, कलेक्टर, तहसीलदार आदि से मिला, किन्तु कोई हल नहीं निकल पाया है। उक्त विषय के संबंध में रविवार को देवपुरी अमलीडीह रोड के चौड़ी करण हेतु रैली निकली एवं शासन से सड़क चौड़ा करने की मांग की गई।



मुख्य रूप से देवपुरी अमलीडीह मोड़ पर अति सकरी सड़क मात्र 15 फूट होने के कारण रोज 40-50 बार जाम लगता है जिससे हर दिन झगडा फसाद होता रहता है। जबकि उक्त सड़क पर राजेंद्र नगर अमलीडीह के अलावा पुलिस मुख्यालय भी है।

प्रतिदिन 15 हजार से ज्यादा लोगों का इस मार्ग से आना जाना होता है। सड़क पर केनाल रोड के कारण ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। संघ ने 10 जुलाई को इस सडक के चौड़ी करण की मांग को लेकर प्रात 9 बजे से 12 बजे तक सत बहनिया मंदिर के पास धरना देने का निश्चय किया है ताकि शासन का ध्यान आकर्षित किया जा सके।
WP-GROUP

इसके बाद भी शासन द्वारा कोई भी कोई कार्यवाही या पहल नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा एवं राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया जायेगा। उक्त जानकारी संस्था के अध्यक्ष तरनवीर सिंग , उपाध्यक्ष हेमंत सिंह ,अजय धनवानी,जिया उल हक , के के सिंग .बी के अग्रवाल, एम एल गुप्ता ,हरभजन सिंह ,निर्मल रावत ,जसपाल विर्दी,मनोज तिवारी, अश्वनी साहू ,पी के मंडल ,पराग मिश्रा, आर आर वैष्णव ,अजीत उपाध्याय ने संयुक्त रुप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

यह भी देखें : 

CM भूपेश की मां के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़…नेताओं सहित आम लोगों का लगा तांता…कुछ देर में निकलेगी अंतिम यात्रा…

Back to top button
close