Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों के लिए येलो, ऑरेंज अलर्ट जारी… लेकिन इन 5 जिलों के लिए RED ALERT… जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल…

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Weather Update) के कई इलाकों में शनिवार देर रात से सोमवार दोपहर ढाई बजे तक लगातार बारिश जारी है। बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। लगातार पानी गिरने से लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर जगहों पर नदी-नाले उफान पर है। भारी बारिश को देखते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों और एसपी को सतर्क रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग (IMD Forecast) ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए 24 घंटे के लिए येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट (Yelllo, Orange And Red Alert) जारी किया है। प्रदेश के 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट (Red Alert In Chhattisgarh) जारी किया गया है। जशपुर जिले कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। शासन ने छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।



मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दाब का क्षेत्र झारखंड और उसके आसपास स्थित है। इसके साथ एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। मानसून द्रोणिका अपने सामान्य स्थिति पर बनी हुई है। एक पूर्व-पश्चिम शियर जोन 19 डिग्री उत्तर पर स्थित है। इस कारण से शनिवार की देर रात से रविवार दोपहर दो बजे तक प्रदेश के सभी संभागों के मध्यम से भारी बारिश हुई। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा भी हुई।

आज कैसा रहेगा मौसम
सोमवार 17 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक- दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना है। राजधानी में भी दिनभर रिमझिम बारिश होगी।



अधिकतम तापमानों में आई गिरावट
प्रदेश के सभी संभागों में मध्यम से भारी बारिश के चलते अधिकतम तामान में भी सात से आठ डिग्री तक गिरावट रही। न्यूनतम तापमानों में भी तीन से चार डिग्री तक गिरावट रही। प्रदेश में प्रमुख शहरों में तापमान 30 डिग्री के नीचे रहा अधिकतम तापमान ।

बीजापुर जिले में अतिभारी बारिश
बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में अतिभारी बारिश हुई। इस जिले में एक दिन में 764.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस जिले के बीजापुर में 230 मिमी, भैरमगढ़ में 216 मिमी, भोपालपट्टनम में 318.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि उसूर में भारी बारिश के चलते इंटरनेट बाधित है। इसलिए यहां की जानकारी नहीं मिल पाई है। यहां भी कुछ दिनों से अतिभारी बारिश हो रही है। वहीं मध्य छग में बिलासपुर में सबसे अधिक 91 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471