क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: रिटायर्ड पुलिस कर्मी के खाते से 40 लाख की ठगी, 5 गिरफ्तार…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में रिटायर्ड पुलिसकर्मियों से साइबर क्राइम करने वाले पांच शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार की है। आरपियों ने रिटायर्ड एएसआई के खाते से लगभग 19 लाख रूपए पार कर लिए थे।

पेंशन खाता अपडेट करने की बात कहकर शातिरों ने अकाउंट से पैसे निकाल लिए थे। आरोपी राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, दंतेवाडा़, रायपुर , सरगुजा और बिलासपुर में कुल 40 लाख की ठगी को अंजाम दे चुके हैं।

राजनांदगांव, महासमुंद और दंतेवाड़ा पुलिस की ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ की है। इनसे पूछताछ में कई और अहम खुलासे की उम्मीद है।

Back to top button
close