Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़: आठ सीटों के परिणाम घोषित…रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, रायगढ़ और सरगुजा में भाजपा का कब्जा…कांग्रेस ने बस्तर और कोरबा में जीत दर्ज की…जाने कौन कितने वोटों से जीता…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 11 सीटों में हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अब तक प्रदेश के आठ सीटों के परिणाम आ चुके हैं। जिसमें छह सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है, वहीं कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा अभी भी 3 सीटों पर आगे चल रही है।

प्रदेश में सबसे पहले सरगुजा लोकसभा सीट का परिणाम आया यहां से भाजपा की उम्मीदवार रेणुका सिंह ने अपने निकटतम कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी डॉ. खेलसाय सिंह को 1 लाख 35 हजार मतों से करारी शिकस्त दी है। उसके बाद दुर्ग लोकसभा सीट का परिणाम आया। यहां से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कांग्रेस की प्रतिमा चन्द्राकर को दो लाख से अधिक वोटों से हराया है।

दुर्ग लोकसभा सीट बहुत महत्वपूर्ण सीटों में से एक था। दुर्ग संभाग से प्रदेश कांग्रेस सरकार के सीएम सहित 6 मंत्री हैं। इसलिए यहां कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। लेकिन कांग्रेस यह सीट बचाने में कामयाब नहीं हो पाई। यहां से भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की है।



इसके बाद रायपुर सीट का रिजल्ट आया। रायपुर से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रमोद दुबे को तीन लाख से अधिक वोटों से हराया है। राजधानी की इस सीट पर सबकी निगाहें थी। चौथा परिणाम राजनांदगांव संसदीय सीट का आया। यहां से भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय ने जीत दर्ज की है। संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू को हराया है।

पांचवां परिणाम महासमुंद का आया। महासमुंद से भाजपा प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी धनेन्द्र साहू को हराया। धनेन्द्र साहू मतगणना शुरू होते ही बढ़त बना ली थी, जो दोपहर तक बरकरार रहा। इसके बाद चुन्नीलाल साहू उन्हें अच्छा टक्कर देते हुए उनसे आगे निकल गए। चुन्नीलाल एक बार आगे निकले उसके बाद उसकी लीट एक बार भी कम नहीं हुई।
WP-GROUP

इसी तरह छठवां परिणाम बस्तर लोकसभा सीट से आया। बस्तर में कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बैदूराम कश्यप को करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत का खाता खुला। इसके कुछ देर बाद ही रायगढ़ सीट का परिणाम आ आया। रायगढ़ में भाजपा की गोमती साय ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के लालजीत को हराया।

इसके बाद कांग्रेस ने एक और जीत दर्ज की। कोरबा लोकसभा सीट से ज्योत्सना महंत ने शानदार जीत दर्ज की। ज्योत्सना महंत विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की पत्नी है। ज्योत्सना महंत ने भाजपा प्रत्याशी ज्योति नंदन दुबे को 27500 वोटों से हराया।

यह भी देखें : 

LIVE Lok Sabha Election Result 2019: BIG BREAKING: 50 साल के बाद किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत मिला: अमित शाह

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471