कोरबा। कटघोरा- अंबिकापुर मार्ग में ग्राम लमना- मड़ई के मध्य बगबुड़ा मुय मार्ग में देर रात हुए हादसे में एक मिस्त्री की मौत हो गई। बांगो थाना प्रभारी निरीक्षक एसएस पटेल ने बताया कि अंबिकापुर निवासी संपते पिता प्रेमलाल निवासी 50 वर्ष टाटा मोटर्स के वाहनों का सुधार कार्य करता है।
कंपनी के मोबाइल सर्विस वैन बोलेरो सह पिकअप क्र-सीजेड 809& में सवार होकर संपत सोमवार को मरमत कार्य के लिए कटघोरा आया था। यहां से वह वाहन चालक के साथ वापस अंबिकापुर लौट रहा था कि रात 1.45 बजे के मध्य ग्राम बगबुड़ा मुय मार्ग पर सड़क पर पंचर हालत में खड़े हाईवा क्रमांक सीजी 12- एटी 7099 में बोलेरो जा घुसा।
इस हादसे में मिस्त्री संपत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक व घायल को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला।
गंभीर घायल चालक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आज संपत का शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों के सुपुर्द किया गया।
Add Comment