Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

दंतेवाड़ा में मुठभेड़…कई नक्सली ढेर…बंदूक सहित अन्य सामान बरामद…

दंतेवाड़ा। बस्तर में बुधवार को फिर मुठभेड़ की खबर आ रही है। मुठभेड़ में जवानों ने कई नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं बंदूक सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 231वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे।



उसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। जवानों ने भी मोर्च संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। जवान नक्सलियों पर भारी पड़े। 
WP-GROUP

खबर मिल रही है कि जवानों ने कई नक्सलियों को ढेर कर दिया है। साथ ही घटना स्थल से 12 बोर की बंदूक सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। मुठभेड़ की पुष्टि दंतेवाड़ा डीआईजी डीएन लाल ने की है।

यह भी देखें : 

PPF, NSC, सुकन्या समृद्धि समेत इन स्कीम में पैसा लगाने वालों के लिए खुशखबरी!… अब घर बैठे होंगे ये सभी काम…

Back to top button
close